जब सालों बाद वर्ल्ड कप अपने घर वापस आता है ,
रेहमान जब ऑस्कर में जय हो की गूँज करता है ।
जब जिनेवा में इंदौर के कैट की तारीफ़ होती है ,
डिस्कवरी जब कल्पना चावला को लेकर अपनी आखरी उडान भरता है ;
कैसा लगता है ?![]()
डॉ अब्दुल कलाम , कवि राजनेता और वैज्ञानिक, जिन्होंने ब्रह्मास्त्र को नया रूप दिखलाया ,
अहिंसा और सत्यवाद के ज़रिये महात्मा ने सोने की चिड़िया को पिंजरे से आज़ाद करवाया ।
जिस देश ने दी दुनिया को शतरंज की बिसात ,
उसी देश में जब आनंद विश्व ख़िताब लेकर वापस आता है ;
कैसा लगता है ?
जहाँ का हर इंसान अपने से बढ़कर दुनिया के लिए सोचता है,
रतन टाटा जब नेनो देकर, नन्हे सपनो को उड़ान देता है ;
तब नाज़ होता है इस महान महान देश पर , गर्व से सर उठता है ,
पवित्र है यह मातृभूमि भारत ;
तेरे चरणों में सर झुकता है ।
मुझे गर्व है , में भारतीय हू ,
जय हिन्द जय भारत ।
अर्पण रामटेक